Home > राज्यो से ,
कमलनाथ को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया , माकन ने गहलोत से नहीं की मुलाकात
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है. कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि कमलनाथ गहलोत गुट और पायलट गुट के विधायकों के बीच मध्यस्थता करेंगे. इससे पहले भी कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के समय कमलनाथ को मुंबई भेजा था.
अजय माकन ने अशोक गहलोत से मुलाकात नहीं की है. हालांकि, खड़गे की मुलाकात गहलोत से हुई है. उधर, माकन और खड़गे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. वे सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और राजस्थान के सियासी संकट पर रिपोर्ट पेश करेंगे.
राहुल गांधी ने भी माकन, वेणुगोपाल और अन्य नेताओं से बातचीत की है. वेणुगोपाल आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. वे भी सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. आज सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर अहम बैठक होगी.