Home > राज्यो से ,
गहलोत-पायलट को सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया, कांग्रेस विधायक दल की बैठक रद्द

राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रद्द कर दी है। पार्टी आलाकमान ने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट को दिल्ली बुला लिया है। गहलोत कैंप की बगावत के बाद केसी वेणुगोपाल की सीएम गहलोत से फोन पर बात हुई। गहलोत के हाथ खड़े करने के बाद सोनिया गांधी ने दोनों नेताओं को दिल्ली बुला लिया। चर्चा है कि गहलोत और पायलट कल दिल्ली जाएंगे। गहलोत कैंप के विधायकों ने आज सीएम आवास पर होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जाने से इंकार कर दिया। आज शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। मल्लिकार्जुन ख़ड़गे और अजय माकन बैठक में शामिल होने के लिए जयपुर आए हुए है।  लेकिन गहलोत कैंप के विधायकों ने अलग बैठक कर ली। गहलोत कैंप के विधायकों ने दो टूक कहा कि हमें पायलट मंजूर नहीं है। किसी और को सीएम बना दीजिए। जिसके बाद गहलोत कैंप के विधायक स्पीकर सीपी जोशी को इस्तीफा देने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए। 

Share This News :