Home > राज्यो से ,
विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट एकजुट, क्या सीएम पर आज होगा फैसला?

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट के विधायक सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गहलोत समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक से पहले एक और बैठक रखी है। मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर हो रही इस बैठक में सीएम उम्मीदवार को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।राजस्थान का नया सीएम कौन होगा यह जल्द ही सामने आ सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए की प्रक्रिया आज रविवार से शुरू हो गई है। इसके लिए शाम सात बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांग्रेस सहित सरकार को समर्थन करने वाले कुछ विधायकों को बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी जयपुर आ गए हैं। दोनों नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है। यह दोनों नेता विधायकों से बात कर उनसे मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर चर्चा करेंगे। 

अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर दो नेताओं के नाम सामने आए हैं। पहले नंबर पर इस पद के लिए सचिन पायलट और दूसरे पर सीपी जोशी दावेदार माने जा रहे हैं। पायलट के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि गहलोत उनके सीएम बनने के खिलाफ बताए जा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम आलाकमान को सुझाया है। इधर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट के विधायक सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गहलोत समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक से पहले एक और बैठक रखी है। मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर हो रही इस बैठक में सीएम उम्मीदवार को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि विधायक दल की बैठक में गहलोत समर्थक विधायक शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं। वहीं विधायकों की बैठक को भी शक्ति प्रदर्शन के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है।  

Share This News :