Home > राज्यो से ,
गहलोत 28 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन, पायलट पहुंचे दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 28 सितबंर को नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर राजस्थान के मंत्री, विधायक,पदाधिकारी और अग्रिम संगठन के भी नेता-पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बीच सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे सचिन पायलट दिल्ली पहुंच गए है। चर्चा है कि सचिन पायलट कल दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात होने के आसार है। 

गहलोत कैंप के विधायक रहेंगे मौजूद

अभी तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन कब करेंगे इसके कयास लगाए जा रहे थे अब यह साफ हो चुका है कि गहलोत 28 सितंबर को ही नामांकन दाखिल करेंगे।  ऐसे में राजस्थान में उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री और राजस्थान कांग्रेस के विधायक भी नामांकन के दिन 28 सितंबर को दिल्ली में मौजूद रहेंगे. न केवल राजस्थान के मंत्री-विधायक बल्कि राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी और अग्रिम संगठनों के नेता भी इस दौरान दिल्ली में मौजूद रहेंगे। इसके लिए सभी नेताओं को 27 सितंबर को शाम तक दिल्ली पहुंचने के लिए कह दिया गया है।

गहलोत के मंत्री-विधायक सोनिया गांधी से मिलेंगे 

चर्चा है गहलोत समर्थक मंत्री सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मिलने के संकेत दिए है। उनका कहना है कि सीएम गहलोत को दोनों पदों रहने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से अनुरोध करेंगे। गहलोत के मंत्रियों और विधायकों ने सचिन पायलट को रोकने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। गहलोत के मंत्री मीडिया के जरिए सचिन पायलट पर जुबानी हमले बोल रहे हैं। 

Share This News :