Home > राज्यो से ,
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शुरू होगा नामांकन, सुबह की 5 बड़ी खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रियाओं का शनिवार से आगाज हो रहा है। 24 सितंबर से नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो जाएगी, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल होने जा रहे दिग्गज नेता गिरिराज सिंह नाराज हो गए। खबर है कि उन्हें गेट पर रोक दिया गया था। तरबतर हो रही दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का दौर जारी है। जानते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें।

PFI ने रची थी जुलाई में PM मोदी पर हमले की साजिश, निशाने पर थी पटना की रैली
पॉपुलर फ्रंट इंडिया (PFI) के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि संगठन ने बिहार के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को निशाना बनाने की योजना तैयार की थी। साथ ही जांच एजेंसी ने बताया कि PFI टेरर मॉड्यूल तैयार करने और अन्य हमलों की भी तैयारी कर रहा था।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी; आठवीं तक के स्कूल बंद
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश की वजह से लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 

24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष की तैयारी, आज से नामांकन शुरू; जानें अब तक क्या हुआ
पूरे चौबीस साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेगे। इसके साथ उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी तस्वीर साफ कर दी। कांग्रेस में शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के किशनगंज में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे गिरिराज सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज आग बबूला हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर बरस पड़े। बाद में नाराज होकर वे सर्किट हाउस लौट गए। बाद में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने उन्हें मनाया और फिर गिरिराज बैठक में शामिल हुए।अशोक गहलोत के दिल्ली जाने की अटकलों से पायलट कैंप खुश... मगर सता रहा 'तीसरे' का डर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसकी वजह है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की संभावना। ऐसे में सीनियर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के राज्य का सीएम बनने की चर्चा तेज है। एक तरफ जहां पायलट कैंप नेशनल लीडरशिप से मिले सिग्नल से उत्साहित है। वहीं, सीएम पद के लिए किसी 'तीसरे' की एंट्री का डर भी बना हुआ है।

Share This News :