आपूर्ति अधिकारी को किया सस्पेंड
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने डिंडौरी जिले में जोगी टिकरिया में मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में शामिल होकर मौजूद लोगों से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उज्जवला योजना में लापरवाही सामने आने पर मंच से ही मुख्यमंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी टी आर अहिरवार को निलंबित करने के निर्देश जारी किए।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारी को मंच पर बुलाकर कहा कि इनको माइक दीजिए यह बताएंगे कि उज्जवला के कार्ड क्यों नहीं बने अब तक। कार्ड गैस एजेंसी वाले को बनाना था कि आपको बनाना था यह बताओ पहले इसे क्लियर करो पहले आपका क्या काम है यह बताओ कैसे गैस एजेंसी वाले कार्ड नहीं बना रहे।
उन्होंने कहा कि जनवरी लास्ट से अब सितंबर हो गया मैं यह पूछ रहा हूं कि 70 हजार में से 30 हजार कार्ड ही क्यों बने। यह कोई काम करने का तरीका होता। आयुष्मान कार्ड की योजना के बारे में इन्हें पता ही नहीं तो इनका क्या मतलब है। जाओ आप सस्पेंड ऐसे कोई काम करने का तरीका नहीं है।
वहीं मुख्यमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड के साथ अन्य योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर रत्नाकर झा द्वारा आंकड़ों के साथ मुख्यमंत्री को आवश्यक जानकारी दिए। उन्होंने इस दौरान जन समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने डिंंडौरी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की।
दरअसल नगर नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को डिंडोरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय में रोड शो करते हुए जन संपर्क भी किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने डिंडौरी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में मां नर्मदा नदी के दोनों किनारों में घाट बनाया जाएगा। उ जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या भर्ती होने वालों की बढ़ रही है, तो ऐसे में 100 बेड से बढ़ाकर 300 बेड की घोषणा की गई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि डिंडौरी के विकास के लिए भाजपा समर्थित सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी दिलाना बहुत जरूरी है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर विकास कार्य नहीं हो पाएंगे।