Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
अशोक गहलोत से मुलाकात में सोनिया गांधी बोलीं- मैं क्लियर हूं

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुनाव को लेकर नेताओं की ओर से जोर आजमाइश शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब तक तीन नेताओं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद शशि थरूर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम उभरकर सामने आया है। तमाम कयासों के बीच बुधवार को अशोक गहलोत ने 10 जनपथ में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बीच सोनिया गांधी ने भी साफ कर दिया है कि चुनाव में उनकी क्या भूमिका होने वाली है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अशोक गहलोत से मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा कि वह पार्टी के अगले अध्यक्ष के लिए आगामी चुनाव में किसी का पक्ष नहीं लेंगी। कहा जाता है कि उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर से भी यही बात कही थी, जब वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर चर्चा करने के लिए दो दिन पहले उनसे मिले थे।

Share This News :