बीयर की बोतलों पर चला बुलडोजर
राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। यहां विभाग ने करीब डेढ़ करोड़ की बीयर पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें नष्ट कर दिया। अलग-अलग कंपनियों की करीब एक लाख से ज्यादा बीयर बोतल पर बुलडोजर चलवाया गया हैं। जिसका वीडियो पर वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार इन बीयर की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी। बावजूद इसके यह गोदाम में रखी हुई थी। एक्सपायरी डेट खत्म होने वाली बीयर पीने के बाद स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डालती है। और इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने शनिवार को 9 हजार पेटियों पर बुलडोजर चलवा दिया।
दरअसल भोपाल के अब्बास नगर स्थित गोदाम में 9 हजार पेटियां एक्सपायरी डेट की बियर रखी हुई थी। और एक पेटी में 12 बियर की बोतलें होती है। जानकारों की माने तो 6 महीने से ज्यादा स्टॉक रहने के बाद बियर खराब हो जाती है। लिहाजा भोपाल के अब्बास नगर में खाली जगह पर ही एक्सपायरी डेट के होने के कारण उन सभी बोतलों पर बुलडोजर चलवाकर नष्ट करवा दिया गया।इसे लेकर आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने गोदाम में पहुंच कर जांच की थी। और जांच के दौरान पता चला कि यहां एक्सपायरी बीयर की काफी पेटियां स्टॉक में रखी हुई है। जिसके बाद आदेश के अनुसार इन सभी को नष्ट किया गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि इनमें से कुछ मार्केट में बिक तो नहीं गई हैं। क्योंकि अगर ऐसा हुआ है तो इसके सेवन करने से किसी भी व्यक्ति को नुकसान हो सकता है।|