Home > राज्यो से ,
पहले दिन चीतों को स्वल्पहार के रूप में परोसा यह खाना

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना का शुभारंभ करने के लिए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कूनो नेशनल पार्क पहुंचे जहां पर उन्होंने अफ्रीका के नामीबिया से आए 8 चीतों को कूनो नेशनल छोड़ा। इस दौरान पहले दिन खाने के लिए स्वल्पाहार में भैंसे के मांस का सेवन कराया।

आपको बता दें कि अफ्रीका के नामीबिया से आए चीतों के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में हैंडल घुमा कर पिंजरे में छोड़ा जिनका ग्वालियर में रुटीन चेकअप किया गया। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह चीता पिछले 3 दिन से भूखे थे तो पीएम के कार्यक्रम का समापन हो जाने के बाद बाड़े में छोड़े गए।

चीतों के लिए भैंसे के मांस का सेवन कराया। वही उन्होंने बताया कि अभी चीतों को एक महीने तक क्वारंटाइन रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें इसी भोजन दिया जाएगा।उसके बाद उन्हें चेकअप के बाद बड़े-बड़े में थोड़ा जाएगा। फिलहाल चीतों को से मिलने के लिए भी अभी 3 महीने का लोगों को करना पड़ेगा।

Share This News :