Home > राज्यो से ,
जन शताब्दी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार शाम ओडिशा के भद्रक के पास पटरी से उतर गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साउथ वेस्टर्न रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में दो डिब्बों के दो पहिए पटरी से उतर गए थे।
     
साउथ वेस्टर्न रेलवे के अधिकारी एसी साहू ने बताया कि अचानक ब्रेक लगाने से इंजन के बाद लगे गार्ड सह-सामान वैन (एसएलआर) के आगे के दो पहिये पटरी से उतर गए। हादसे के पीछे की वजह ट्रेन ने एक बैल को टक्कर मार दी थी।
     
अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मरम्मत कार्यों के लिए अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। 'डाउन लाइन' पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। 

 

Share This News :