Home > राज्यो से ,
नामीबिया से ग्वालियर आएंगे चीते, कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट, मौसम बिगड़ा तो सड़क मार्ग भी तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की विजिट को लेकर ग्वालियर हाई अलर्ट पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 9.40 बजे ग्वालियर एयरबेस पर पहुंचेंगे यहां से वह सेना के विमान से श्योपुर पालपुर कूनो जाएंगे। इसके साथ ही अफ्रीका के नामीबिया से आने वाले सभी आठ चीते भी सीधे ग्वालियर ही आएंगे। करीब 8400 किलोमीटर की उड़ान भरने के जंबो जेट बी-747 मोडीफाइट स्पेशल प्लेन ग्वालियर एयरबेस पर सुबह 6.30 बजे पहुंचेगा। यहां करीब 30 मिनट स्टे के बाद हेलीकॉप्टर से चीतों को कूलो ले जाया जाएगा। PM विजिट को लेकर शहर में अलर्ट है।

मौसम खराब है ऐसे में यदि सड़क मार्ग से जाना पड़ा तो वहां भी पूरी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। एयरबेस के साथ ही सिविल एयरपोर्ट पर भी आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी है। सिलेक्टेट लोग ही अंदर जा पा रहे हैं। पुलिस ने पूरी एयरपोर्ट रोड, आसपास के भवनों पर फोर्स तैनात कर दिया है। PM विजिट को लेकर शहर में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। अस्पताल मंे भी अलर्ट है। पुलिस ने शहर में कारकेड निकाला है।

शनिवार को 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित पालपुर कूनो में प्रधानमंत्री मोदी 8 चीतों को पुर्नरस्थापना के लिए छोड़ने जा रहे हैं। यह एक एतिहासिक घटना है। देश में लुप्त हो चुके चीते 70 साल बाद फिर दिखाई देंगे। श्योपुर के सबसे नजदीक एयरपोर्ट ग्वालियर एयरपोर्ट है। इसलिए यह पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर हाई अलर्ट पर रहेगा। अफ्रीता से चीते सीधे ग्वालियर आएंगे और वहां से श्योपुर कूनो पहुंचाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह दिल्ली से सीधे ग्वालियर एयरबेस आएंगे और यहां से वायुसेना की विशेष सुरक्षा में कूनो जाएंगे। इसके लिए पूरे शहर मंे पुलिस अलर्ट पर है। एयरपोर्ट से लेकर ग्वालियर के VVIP गेस्ट हाउस, जयारोग्य हॉस्पिटल, कन्ट्रोल रूम सभी अलर्ट पर हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर की नाकाबंदी करवा दी है। जगह-जगह पर पुलिस जवान तैनात हैं और एयरपोर्ट एक अभेद किले के रूप में दिखाई दे रहा है। हालांकि सिविल एयरपोर्ट कोई नहीं आएगा पर इसके बाद भी वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

आने वाले चीते की एक झलक

एयरपोर्ट के आसपास कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया
ग्वालियर के पास श्योपुर के कूनो में अफ्रीकन चीतों को उनके बाड़े में छोडऩे के लिए आ रहे पीएम नरेन्द्र मोदी के ग्वालियर से कूनो जाने को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है और जगह-जगह नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है। वहीं एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके में एक सुरक्षा घेरा बना दिया है। इसके अंदर जाने पर आमजन को रोक लगाई है। हवा में वायुसेना के हेलीकॉप्टर व जेट सुरक्षा की लकीर खींच रहे हैं।
सड़क मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
पीएम विजिट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने यह भी इंतजाम किए हैं कि यदि मौसम खराब होने पर अचानक कोई परेशानी के कारण पीएम को सड़क मार्ग से श्योपुर जाना पड़ा तो वहां भी कोई परेशानी न हो। ग्वालियर से लेकर श्योपुर तक के रास्ते पर अलर्ट है। जगह-जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। शुक्रवार को पुलिस ने कारकेड निकाला है।
शहर के लोगों में उत्साह
- जब से शहर के लोगों को पता लगा है कि अफ्रीकन चीतों को लेकर विशेष विमान अब सीधे ग्वालियर आ रहा है तो लोगों को उनकी एक झलक देखने का उत्साह है, लेकिन यहां बता दें कि फिलहाल यह संभव नहीं है। कड़ी सुरक्षा में यह जीते सीधे कूनो श्योपुर पहुंचा दिए जाएंगे।

Share This News :