Home > राज्यो से ,
केन्द्र एवं राज्य सरकार के साझा प्रयासों से ग्वालियर को बनायेंगे आधुनिक शहर : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के साझा प्रयासों से ग्वालियर को ऐसा आधुनिक शहर बनायेंगे, जिससे शहर में अगले 50 सालों तक बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने एलीवेटेड रोड़ सहित ग्वालियर को अन्य सौगातें देने के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी के प्रति आभार जताया। साथ ही लॉजिस्टिक पार्क, एलीवेटेड रोड़ के द्वितीय चरण का काम सहित ग्वालियर शहर के अन्य विकास कार्यों की मांग रखी, जिसे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गड़करी ने सहर्ष स्वीकार किया।

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सांसद भिण्ड श्रीमती संध्या राय, महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा , बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह तथा श्री कमल माखीजानी व श्री कौशल शर्मा सहित जन-प्रतिनिधिगण मंचासीन थे।

Share This News :