Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उत्कृष्ट सड़कों के निर्माण से देश की तस्वीर एवं तकदीर बदल रही है: नरेन्द्र सिंह तोमर

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में उत्कृष्ट सड़कें और अधो-संरचना का निर्माण हो रहा है, इससे देश की तस्वीर एवं तकदीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जहाँ प्रतिदिन मात्र तीन किलोमीटर हाई-वे का निर्माण होता था, वहीं अब 38 किलोमीटर हाई-वे का निर्माण प्रतिदिन किया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे एवं सड़क कॉरीडोर के निर्माण से देश के विकास में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि देश के अधो-संरचनागत विकास में केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी का बहुत बड़ा योगदान है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-लखनऊ मार्ग को 6 मार्गीय बनाने, एक्सप्रेस-वे के किनारे लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण, एलीवेटेड रोड़ का द्वितीय चरण, मुरैना-सबलगढ़-पाली तक नेशनल हाई-वे का निर्माण और मुरैना में बैरियर चौराहे से रेलवे स्टेशन तक फ्लाईओवर बनाने की माँग रखीं। इनमें से अधिकांश माँगों को केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी ने पूरा करने की कार्यक्रम में घोषणा की।

Share This News :