3 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित ,पड़ें क्यों
मध्य प्रदेश में छतरपुर थाने में शिकायत वापस लेने के लिए परेशान करने और दबाव बनाने का आरोप लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता के आरोप के बाद नगर निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को नगर निरीक्षक अनूप दुबे, उपनिरीक्षक गुरुदत्त शेषा और मोहिनी शर्मा को निलंबित कर दिया है।
वहीं पीड़िता की मां ने कहा लड़की 27 अगस्त को लापता हो गई थी। वह स्थानीय निवासी बाबू खान के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज की और लड़की की उम्र 18 साल दर्ज की। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद में लड़की खान के घर से भाग गई और 30 अगस्त को घर पहुंच गई।
पीड़िता की मां ने बताया कि थाने के अंदर पुलिसकर्मियों ने बेटी को बेल्ट और लातों से जमकर पीटा। थोड़ी देर बाद मुझे थाने में बुलाया और जब अंदर देखा तो बेटी जमीन पर बेहोश पड़ी थी। रातभर उसे थाने में ही रखा, और मुझे बाहर भगा दिया। और फिर सुबह पुलिसवालों ने उसे छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर 31 अगस्त को रात में हम फिर थाने पहुंचे और टीआई से कार्रवाई की मांग की। लेकिन उन्होंने हमें भगा दिया। जिसके बाद 1 सितंबर की शाम तीसरी बार जब थाने पहुंची तब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। लेकिन अपहरण का जिक्र नहीं किया गया है।
बाल कल्याण समिति की न्यायपीठ के सदस्य सौरभ भटनागर ने बताया कि जानकारी मिलने पर 3 सितंबर को पीड़िता के घर पहुंचे और पीड़िता और उसके परिवार से चर्चा की। और फिर रात को कोतवाली थाना प्रभारी अनूप यादव दुष्कर्म के आरोपी बाबू को साथ लेकर पीड़िता के घर आ गए। लेकिन आरोपी को वहां ले जाने पर जब आपत्ति जताई तो टीआई ने पीड़िता के साथ अभद्रता की।
बाल कल्याण समिति के अधिकारी ने बताया कि जहां 30 अगस्त की रात पीड़िता शिकायत करने थाने गई तो उसकी मां को बाहर बिठाकर रखा गया। उसे अंदर ले जाकर पट्टों और लातों से मारा गया। जब वह बेहोश हो गई तो मां को अंदर लाया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर 1 सितंबर की शाम को की है।
मामले को लेकर छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच के लिए पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपों में कई खामियां हैं लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। और इसलिए विचाराधीन पुलिस अधिकारियों को हटा दिया गया है।