Home > राज्यो से ,
केजरीवाल और पीएम मोदी में डील, नजीब जंग को बनाया बलि का बकरा: कांग्रेस

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के अचानक इस्तीफा देने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमें लग रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी जी में कोई डील हुई है। नजीब जंग जी को बलि का बकरा बनाया गया है। यह पहली बार ऐसा हुआ है कि इस तरह किसी को हटाया गया है। माकन ने आरोप लगाया कि उप राज्यपाल पर इस्तीफा देने का दबाव डाला गया। हम केंद्र सरकार से इसका कारण जानना चाहते हैं, क्योंकि कोई भी उप राज्यपाल नहीं कहेगा कि उसने दबाव में इस्तीफा दिया है।

माकन ने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने किसी सिपहसलार या आरएसएस के किसी नुमाइंदे को लाएगी तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।  à¤…गर भाजपा उप राज्यपाल के पद का राजनीतिकरण करेगी तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उप राज्यपाल, होम मिनिस्टर और केंद्र सरकार के नुमाइंदे होते हैं। उनके कहने पर काम करते हैं। दिल्ली के अन्दर मई में जो उपचुनाव हुए उसमे भाजपा तीसरे नंबर पर रही। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसकी सजा नजीब जी को दी गयी है?

उधर भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उपराज्यपाल का इस्तीफा मेरे लिए भी हैरानी की बात है। उन्होंने दिल्ली में अच्छे से काम करने की कोशिश की। उन्होंने कभी अपना संयम नहीं खोया। उन्होंने इतना ज़रूर कहा था कि अगले सप्ताह मैं छुट्टी पर हूँ, लेकिन इस्तीफा देने की बात नहीं कही थी। अच्छा होता अगर और समय वह काम करते। उन्होंने कहा है कि वह अपने पढ़ाई-लिखाई के काम में वापस जाना चाहते हैं। यह बात भी ठीक है।

वहीं उपराज्यपाल नजीब जंग के ओएसडी अजय चौधरी ने कहा कि जंग साहब अपने निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। संभावना है कि वो फिर से शिक्षा क्षेत्र में जाएंगे।

Share This News :