Home > राज्यो से ,
करोड़ो के सोने की छड़ें जब्त

मध्य प्रदेश के इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने में बाद भी बदमाशों को किसी भी तरह का डर नहीं है। हौसले इतने बुलंद है कि कुछ भी करने से पहले जरा भी प्रशासन का खौफ नहीं दिखता। ऐसा ही कुछ इंदौर में हुआ जहां राजस्व खुफिया निदेशालय ने 3.72 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी मूल की सोने को जब्त किया है जिसका वजन 7.1 किलोग्राम बताया जा रहा है। और तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि सोने की तस्करी करने वाले कुछ लोग कार से मुंबई से इंदौर के लिए निकले हैं। और इसी सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने जब ए बी रोड पर एक कार को रुकवाया और उसकी तलाशी ली तो उसमे 7.1 किलो सोना डिक्की में छुपा देखा।

जिसके तुरंत बाद ही डीआरआई की टीम ने सोने को जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोधियों से पूछताछ करने के बाद मुंबई के एक सोना व्यापारी को भी गिरफ्तार किया गया है। डीआईआई के एक अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को इंदौर के पास मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लोगों के साथ एक कार को रोका था। वाहन की जांच के दौरान वाहन से 7.1 किलोग्राम वजन की विदेशी मूल की सोने की आठ छड़ें मिलीं। जिसके बाद कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर डीआरआई ने सिंडिकेट के एक और सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर दोनों को सोने की छड़ें दीं थीं। आगे बताया कि सोने की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त कर लिया गया है और तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि इंदौर में पिछले दिनों से कई अन्य राज्यों के तस्करों और बदमाशों के गिरोह द्वारा अपना गैर कानूनी काम किया जा रहा है। और कही ना कही यही वजह है इंदौर में लगातार अपराधों का आकड़ा बढ़ता जा रहा है।

 

Share This News :