Home > अपना शहर ,
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 30 को

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 30 दिसम्बर को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपसंचालक लोक अभियान, उप पुलिस अधीक्षक आदिम जाति कल्याण तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।

     बैठक में खासतौर पर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दी जाने वाली सहायता, पुनर्वास, राहत, पुलिस विवेचना में लंबित प्रकरण और अभियोजन की स्थिति की समीक्षा की जायेगी।

Share This News :