Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाराज की शान में विश्विधालय की गुस्ताखी

 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( महाराज ) दो दिवसीय प्रवास पर २७ अगस्त को ग्वालियर आएंगे ,यह बात अलग हे की अब दिन की बजाय रात में आएंगे | पहले दिन जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाना था |मगर अब नहीं जायेंगे और सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं |वर्षा प्रभाबित जिलों में जायेंगे |अब जानते हैं की कार्यक्रम क्यों बदला गया ,सूत्र बताते हैं की दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को मुख्यातिथि बनाया गया है और महाराज को अति विशिष्ठ अतिथि बनाया गया है |जब गुरुवार को आयोजन के कार्ड बितरित हुए तो पता चला की महाराज की शान में विश्वबिद्यालय ने गुस्ताखी की है |इसकी जानकारी दिल्ली तक पहुंची तब महाराज ने कार्यक्रम से तोबा करली और नए कार्यक्रम का शेडूल देर रात जारी किया गया | अब चर्चाओं का बाजार  गर्म है और लोग अपने -अपने तरीके से बात कर रहे हैं |प्रोटोकॉल को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कुछ लोग सवाल  उठा रहे हैं |विश्वविधालय की कार्यशैली से महाराज समर्थक भी नाराज हैं ,क्योंकि यह परम्परा शुरू हो गई तो महाराज तो फिर अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम में भी मुख्यातिथि नहीं होंगे ?

Share This News :