Home > अपना शहर ,
जिला स्तरीय युवा उत्सव अब 28 दिसम्बर को आयोजित होगा

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा संधि योजना के तहत अब 28 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से खेल परिसर कम्पू में जिला स्तरीय युवा उत्सव (सांस्‍कृतिक कार्यक्रम) आयोजित किया जायेगा। पहले यह कार्यक्रम 26 दिसम्बर को आयोजित होना था। कलाकारों का पंजीयन कम्पू खेल परिसर स्थित जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 27 दिसम्बर तक कराया जा सकता है।

      जिला खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस आयोजन में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के कलाकार हिस्सा ले सकते हैं। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2016 से की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, नाटक व वक्तत्व कला विधा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एकल नृत्य में मणिपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम, कत्थक व कुचीपुडी नृत्य शामिल किए गए हैं। साथ ही शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तान एवं कर्नाटक), सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, हारमोनियम व गिटार वादन भी होगा।

Share This News :