गॉंव ,गरीब ,किसान और मजदुर के दिलों में राज करते हैं मामा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता आज शिखर पर है| एहि बजह है कि गॉंव ,गरीब ,किसान और मजदुर के दिलों में राज करते हैं मामा या यह कहें कि सर्वहारा वर्ग में मामा कि लोकप्रियता है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी |
बेटियों कि पढ़ाई का मामला हो ,महिलाओं कि सुरक्षा -सम्मान और कई योजनाओं में राहत देने कि बात हो ,किसान ,मजदुर ,आदिबासी वर्ग के उत्थान को लेकर अनेक योजनाएं चल रहीं हैं |यह बात अलग है कि अफसर ऐसी बंगलों से बहार निकलकर इन वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए उतने प्रयास नहीं कर रहे हैं ,जितने प्रयास होने चाहिए | सरकार चुनाव के मोड पर है और अफसर मैदान में नजर नहीं आ रहे हैं ,जबकि मुख्यमत्री श्री चौहान अफसरों को बार -बार कह चुके हैं कि मैदान में निकलो मगर नहीं निकल रहे हैं| अफसरों को अपनी टेबिल पर बैठकर गूगल मीट करने की आदत पड़ गई है |जमीनी हकीकत से रूबरू नहीं होना चाहते हैं |