Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में संभाग में लगभग 4 हजार युवाओं को 78 करोड़ 78 लाख रूपए से अधिक के ऋण वितरित

ग्वालियर संभाग में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 4 हजार 324 प्रकरणों में 78 करोड़ 78 लाख  21 हजार रूपए से अधिक की राशि प्रदाय की गई है। संभाग में कुल 13 हजार 617 प्रकरण ऋण हेतु बैंकों को भेजे गए हैं। इनमें 4 हजार 324 प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत प्रकरणों में से 3 हजार 115 प्रकरणों में राशि जारी कर दी गई है। शेष प्रकरणों में राशि जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

      संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला ने बताया कि ग्वालियर संभाग में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा ऋण प्रकरण तैयार कर बैंक के माध्यम से स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

      इन विभागीय योजनाओं के तहत संभाग के ग्वालियर जिले में कुल 5 हजार 242 प्रकरण बैंकों को भेजे गए, जिनमें एक हजार 501 प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति प्रकरणों में 1044 प्रकरणों में 25 करोड़ 19 लाख 63 हजार रूपए की ऋण राशि जारी की गई है।

      शिवपुरी जिले में बैंकों को 3 हजार 280 प्रकरण भेजे गए, जिनमें 1061 प्रकरणों में स्वीकृति हुई और 657 प्रकरणों में 17 करोड़ एक लाख 56 हजार रूपए की राशि वितरित की गई। गुना जिले में बैंकों को एक हजार 909 प्रकरण भेजे गए। इनमें 710 प्रकरणों में स्वीकृति तथा 584 प्रकरणों में 10 करोड़ 94 लाख 55 हजार रूपए की राशि उद्योगों की स्थापना हेतु जारी की गई है। दतिया जिले में कुल एक हजार 729 प्रकरण भेजे गए। इनमें 467 प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान की गई और 402 प्रकरणों में 15 करोड़ 66 लाख 65 हजार रूपए की राशि वितरित की गई है।

      संभाग के अशोकनगर जिले में विभिन्न बैंकों को एक हजार 457 प्रकरण भेजे गए। इनमें 585 प्रकरणों में स्वीकृति दी गई। स्वीकृत 428 प्रकरणों में 9 करोड़ 91 लाख 82 हजार रूपए की राशि वितरित की गई है।

Share This News :