Home > अपना शहर ,
सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत 4099 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण

शिक्षा विभाग द्वारा ग्वालियर संभाग में सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत ग्वालियर संभाग में 139 भवन बनकर पूर्ण हो गए हैं। वहीं 157 भवनों का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार शालाओं में अतिरिक्‍त कक्ष निर्माण के तहत 4 हजार 99 कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 933 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जा रहा है।

      संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर संभाग में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत शाला भवनों का निर्माण तथा शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। संभाग में 121 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 36 भवनों का कार्य निर्माणाधीन है। शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के तहत 569 भवनों में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 108 भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कार्य निर्माणाधीन है।

      संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला ने उक्त कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि शिक्षा विभाग योजनाओं के तहत बनाए जाने वाले भवनों तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कार्य समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

Share This News :