नरोत्तम बोले- कमलनाथ ने पहले हमारे विधायकों को तोड़ा:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- शिवराज सिंह 10 दिन से ज्यादा CM नहीं रहेंगे
मध्यप्रदेश में लोकल इलेक्शन के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ की लीडरशिप पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी फिल्म पिट जाती है, उसका ट्रेलर कौन देखेगा। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं, देवास में कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान 10 दिन से ज्यादा सीएम नहीं रहेंगे।
ससे पहले गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सौदेबाजी की शुरुआत कमलनाथ ने की थी। हमारे दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल को लेकर कमलनाथ ही गए थे। जिन्होंने सौदेबाजी की शुरुआत की वो अब अपने दामन को साफ सुथरा बता रहे हैं। अभी एक महीने पहले कांग्रेस के 14 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। अब तक कमलनाथ के नेतृत्वकाल में कांग्रेस के 54 विधायक बागी हुए है। कांग्रेस के दोनों व्यक्तियों पर उम्र भारी हो रही है। कांग्रेस हर वर्ग को धोखा देने वाली पार्टी है।
3 साल से कार्यकारी अध्यक्ष के भरोसे चल रही कांग्रेस
नरोत्तम मिश्रा ने कहा- 3 साल में जो पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई हो, उसका भविष्य क्या होगा। वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन कांग्रेस के अंदर जो चल रहा है उससे लगता है कि प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को चुन लें। नरोत्तम ने ये बातें रविवार सुबह भोपाल में अपने घर पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
फूड डिलेवरी कंपनी के वीडियो की जांच के निर्देश
उज्जैन में फूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो के एड वाले वीडियो को लेकर मचे बवाल पर गृहमंत्री ने कहा- शुरुआत में वीडियो मॉर्फ्ड नजर आ रहा है। फिर भी मैंने एसपी उज्जैन को जांच कराने के लिए कहा है। ये वीडियो मॉर्फ्ड है या नहीं इसकी जांच कर रिपोर्ट भजें। ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।
मुख्यमंत्री को किसानों की हाय लगी है: सज्जन सिंह
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों की हाय लगी है। सज्जन वर्मा ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भोपाल में 8 दिन से डेरा डाले रहे। उन्होंने अपनी आंखों से देखा है कि शिवराज के राज में प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। कहीं बांध फूट रहे हैं तो कहीं किसान दुःखी हैं। किसानों की हाय लगी है कि, शिवराज सिंह चौहान 10 दिन से ज्यादा सीएम नहीं रहेंगे। यहां का मुख्यमंत्री बदला जाएगा।