Home > राज्यो से ,
कांग्रेस ने बीजेपी के वोट बैंक को साधने के लिए बनाया मास्टरप्लान, निशाने पर कई अभियान

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले है। लेकिन पंचायत और निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस और बीजेपी तैयारियों में जुट गए हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेस प्रदेश में एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। इससे  बीजेपी के वोट बैंक में भी असर दिख सकता है। 

दरअसल कांग्रेस अब सभी समाजों को साधने में जुट गई है। समाजों के सम्मेलन के जरिए कांग्रेस इन्हें अपने वोट बैंक में तबदील करने में जुटी है। और इसी के चलते कांग्रेस 28 अगस्त को प्रदेश में सिंधी समाज का सम्मेलन करने जा रही है जिसमें सिंधी समाज के प्रबुद्ध जन इस सम्मेलन में शामिल होंगे। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी माना जा रहा है। क्योंकि सिंधी समाज बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। एमपी के इंदौर, भोपाल सहित कई जिलों में सिंधी समाज का प्रभाव मजबूत है। ऐसे में कांग्रेस में बसे इन वोटरों को साधने की तैयारी में जुटती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस इसके अलावा अनुसूचित जनजाति विभाग प्रदेश के 89 आदिवासी विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें आदिवासियों को उनके अधिकारियों के लिए जागरूक किया जाएगा। निकाय चुनाव पंचायत चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी है। और कमलनाथ खुद मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार से कांग्रेस का केवल एक वोटबैंक पर फोकस नहीं है बल्कि पार्टी सिंधी समाज सम्मेलन के बाद 4 समाजों के साथ भी कार्यक्रम करेगी। अगले 2 महीने में कांग्रेस कोरी, रजक ,सोनी और विश्वकर्मा समाज का सम्मेलन आयोजित करेगी। 

इसके साथ ही अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा ने कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। और इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत व जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित कांग्रेस के सदस्यों के साथ चर्चा की। कमलनाथ ने कहा कि अब केवल 14 महीने का इंतजार हैं लेकिन मेहनत सबको करनी है। ।

वहीं कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार हुए निकाय और पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं थी बल्कि बीजेपी के पैसे और प्रशासन से हमारी लड़ाई थी। आज बीजेपी धर्म की बात कर रही हम भी धर्मिक लोग है, लेकिन धर्म को हम राजनीति के मंच पर लेकर नहीं आते। आदिवासियों को भी बांटकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कमलनाथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद अब 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। और वह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 52 जिलों में कांग्रेस के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। 

Share This News :