Home > राज्यो से ,
बॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़की की तरह हैं जदयू नेता ; विजयवर्गीय - कांग्रेस और सपा ने घेरा

बिहार में नई सरकार के गठन पर कैलाश विजयवर्गीय ने टिप्पणी की है. इसपर अब सवाल उठने लगे हैं. भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और सांसद कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम नीतीश कुमार पर बात करते हुए कहा था कि बिहार की सरकार ऐसे बदली है जैसे विदेश में लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं. 

विजयवर्गीय के इस बयान पर कांग्रेस और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनको घेरा है.कांग्रेस ने भी कैलाश विजयवर्गीय को घेरा है. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि महिलाओं का अपमान भाजपा के DNA में शामिल है और तरीका है- अभद्र टिप्पणियां और अपराधियों का संरक्षण. प्रधानमंत्री मोदी देश की महिलाओं से माफी कब माँगेंगे? इस पर मौन बर्दाश्त नहीं है. विजयवर्गीय के इस बयान पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने लिखा, 'महिलाओं के बारे में ऐसे नकारात्मक विचार रखनेवाले भाजपाइयों के होते हुए भाजपा के राज में देश की नारी की स्थिति कैसे सुधरेगी.

Share This News :