Home > अपना शहर ,
खुले में शौच करोगे भैया तो ग्वालियर को स्मार्ट कैसे बनाओगे...

नुक्कड नाटकों के माध्यम से बताई गंदगी की हानियां 

खुले में शौच जाओगे तो ग्वालियर को कैसे स्मार्ट बनाओगे...., यदि घर के आस-पास और सडक पर गंदगी फैलाओगे तो ग्वालियर को मान घटाओगे... इसलिए भैया ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है तो साफ सफाई को अपनाना है। यह अपील और आग्रह ऐसेन्ट ब्रांड कम्युनिकेशन के कलाकारों द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों, मोहल्लों एवु गलियों में किया जा रहा है। जिससे आमजन उत्सहित होकर स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में ग्वालियर को नम्बर 1 बनाने के लिए विभिन्न जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में क्रम से नुक्कड नाटकों के माध्यम से लोगांे जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के नागरिकों व मोहल्ले एवं बस्ती क्षेत्र में आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए नाटय कला के माध्यम से नुक्कड नाटक किए जा रहे हैं। जिसमें कलाकरों द्वारा आमजनों की रोजाना की जिंदगी से जुडे पहलुओं पर आधारित नाटय मंचन कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, जिसे आमजन व बच्चे एवं खासतौर पर युवा व महिलाएं रोचक तरीके से अपने दैनिक दिनचर्या के उतारने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।
नुक्कड नाटकों में नाटय कलाकारों द्वारा सजीव मंचन कर लोगों को बताया जा रहा है कि किस प्रकार खुले में शौच करने से बीमारियां फैलती हैं तथा गंदे हाथों से खाना खाने एवं बनाने से किस प्रकार बीमारी फैलती है, इसके बारे में भी बताया जा रहा है।
स्वच्छता रथ में कठपुतली के माध्यम से दिया जा रहा है स्वच्छता का संदेष
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता रथ चलाए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। शहर में घूम रहे 3 स्वच्छता रथों में से एक रथ में कठपुतली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया जा रहा है। जिसमें कठपुतली की पुरातन कला में खुले में शौच से होने वाली बीमारियां एवं फैलने वाली गंदगी के बारे में बताया जा रहा है। कुठपुतली के माध्यम से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को आमजन उत्साह के साथ देख रहे हैं।

  

Share This News :