Home > राज्यो से ,
बस खाई में गिरी 39 जवान थे सवार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के दो जवानों की मौत हो गई जबकि 37 अन्य घायल हो गए। आईटीबीपी कर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी के 37 जवानों और जम्मू-कश्मीर के दो पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के दो कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में आईटीबीपी के 25 जवान और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बस चंदनवाड़ी से यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष आ रही थी।