Home > अपना शहर ,
जयारोग्य परिसर में चलाया स्वचछता अभियान

चिकित्सकों एवं मरीजों के परिजनों को दिलाई स्वच्छता की शपथ 

नगर निगम द्वारा ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान आज अंचल के सबसे बडे अस्पताल जयारोग्य परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा पूरे परिसर में सफाई की गई एवं चिकित्सकों, मरीजों के परिजनों व अन्य नागरिको व कर्मचारियों कोे अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान सभी को यही समझाइश दी जा रही थी कि जब हमारा ग्वालियर स्वच्छ होगा तभी हमारा शहर विकसित शहर बना पाएगा। स्वच्छता जागरुकता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के निर्देशन में चलाए गए स्वच्छता अभियान में सभी ने स्वच्छता में सक्रिय सहभागिता करने का संकल्प लिया। इस दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह जादौन, श्री भीष्म पमनानी, क्षेत्राधिकारी श्री अजय शाक्यवार, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में चिकित्सक एवं मरीजों के परिजन शामिल रहे।
जयारोग्य परिसर अस्पताल में चलाए गए स्वच्छता अभियान के प्रारंभ में अस्पताल परिसर के शौचालय का निरीक्षण किया जहां सफाई व्यवस्था को देखा तथा शौचालय के कर्मचारियों एवं मरीजों के परिजनों को शौचालय स्वच्छ रखने के लिए जागरुक किया गया। इसके पश्चात पूरे परिसर में झाडू लगाकर सफाई कराई तथा कचरा उठवाया गया। फिर अस्पताल परिसर से लेकर थीम रोड पर एवं अन्य मार्गों पर स्वच्छता रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली के दौरान नागरिकों को रोक रोक कर स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही थी तथा उनसे अपने आस पास साफ सफाई रखने का आग्रह किया गया।
स्वच्छता रैली के दौरान सभी नागरिकों द्वारा स्वच्छता के नारे लगाकर आमजनों को सफाई का संदेश दिया जा रहा था। अनेक नागरिकों ने उत्साहित होकर सफाई अभियान में सक्रिय सहभागिता की तथा आगे भी लगातार स्वच्छता के प्रति सचेत रहने का संकल्प लिया।

    

Share This News :