Home > अपना शहर ,
थाटीपुर क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई के लिए व्यापारियों के साथ की बैठक

नगर निगम द्वारा सार्वजनिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन व्यवस्था प्रारंभ की गई है, जिसके तहत मयूर मार्केट एवं थाटीपुर चैराहे पर रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था प्रारंभ कराई गई है जिसके लिए थाटीपुर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित कर उन्हें समझाया गया कि नगर निगम द्वारा रात में सफाई कराई जाएगी, इसके बाद कोई कचरा न फैलाए यदि कोई कचरा फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।
उपायुक्त ग्वालियर पूर्व प्रशासकीय अधिकारी श्री एपीएस भदौरिया ने बताया कि थाटीपुर व्यापार मंडल के साथ आयोजित बैठक में उन्हें समझाया गया कि ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाना है तो सबको सहयोग करना होगा। इसलिए रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की जा रही है जिसमें सभी सहयोग करें। इस अवसर पर सभी व्यापारियों ने स्वच्छता में सहयोग करने की शपथ ली। वहीं इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राकेश बिंदल ने मयूर मार्केट क्षेत्र में 5 डस्टबीन अपनी ओर से लगवाने की घोषणा की। बैठक में व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण स्वर्णकार, श्री सुभाष शर्मा, श्री मदन अरोरा, श्री धर्मेन्द्र शर्मा, श्री लोकेन्द्र अग्रवाल सहित क्षेत्राधिकारी श्री वीरेन्द्र शाक्य एवं अनेक व्यापारी गण उपस्थित रहे।
बस स्टेन्ड क्षेत्र से जब्त किए 8 ठेले, दो पर किया जुर्माना
उपायुक्त ग्वालियर पूर्व श्री एपीएस भदौरिया के निर्देशन में स्टेशन एवं बस स्टेन्ड क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण एवं गंदगी का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बस स्टेन्ड पर रोड पर ठेले खडे पाए गए जिस पर 8 ठेले जब्त किए गए तथा 2 ठेलों पर 700 रुपए का जुर्माना किया गया।

Share This News :