Home > अपना शहर ,
सदियों बाद गूजरी महल की प्राचीर से गूंजीं स्वर लहरियाँ

तानसेन समारोह-2016

ग्वालियर दुर्ग स्थित जिस गूजरी महल में कभी भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान पोषक राजा मानसिंह तोमर, उनकी प्रेयसी मृगनयनी और सुर सम्राट तानसेन व à¤¬à¥ˆà¤œà¥‚ बाबरा जैसे नाद व्रह्म के अमर साधकों की संगीत महफ़िल जमती थी, उसी गूजरी महल परिसर में लगभग 550 साल बाद फिर से स्वर लहरियाँ गूँजी। मौका था इस साल के तानसेन संगीत समारोह के तहत सजी आखिरी एवं सांयकालीन सभा का। तानसेन समारोह में इस साल नवाचार के रूप में अंतिम सभा गूजरी महल में आयोजित की गई।

“राग दरबारी” में मीठा-मीठा सरोद वादन

राजा मानसिंह तोमर के दरबार में सजने वाली संगीत महफिलो में संगीत मनीषियों की “राग दरबारी” में सुरीली तानें गूँजा करती थीं। तानसेन समारोह की अंतिम सभा में इसी राग में विख्यात सरोद वादक श्री बसंत काबरा ने बेजोड़ धुन बजाई। सुर सम्राट तानसेन द्वारा सृजित इस राग में श्री काबरा के सरोद से ऐसी सुर लरहरियाँ झरीं कि रसिक झूम उठे। उनके सरोद वादन में मैहर सेनिया घराने की पारंपरिकता परिलक्षित हो रही थी। श्री काबरा ने अंतिम सभा में बड़ी संख्या में मौजूद रसिकों की फरमाइश पर विशेष धुन भी बजाईं। साथ ही सरोद की खासियत को भी रेखांकित किया। उनके साथ तबले पर श्री रामेन्द्र सिंह सोलंकी ने संगत की। श्री काबरा की सभा के आखिरी कलाकार के रूप में प्रस्तुति हुई।

“मोहिनी मूरत सांवली सूरत”  

गूजरी महल में सजी संगीत सभा में भोपाल से पधारे श्री मनोज कुमार ने राग "जोग" को अपने गायन के लिए चुना। चौताल में निबद्ध बंदिश के बोल थे “सुर को प्रमाण जान तब होत बढ़त ज्ञान”। उन्होंने राग “झिझोटी” में भी एक बंदिश का सुमधुर गायन किया। बंदिश के बोल थे “मोहिनी मूरत सांवली सूरत”। श्री मनोज कुमार ने प्रसिद्ध भजन “चदरिया झीनी रे झीनी” सुनाकर अपने गायन का समापन किया। उनके गायन में सुंदर और सिलसिलेदार अलापचारी सुनते ही बनी। श्री मनोज कुमार के साथ पखावज पर श्री रोमनदास और तानपूरे पर सुश्री अंजनी राजौरिया व सुश्री मुक्ता विवेक ने संगत की।

संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के ध्रुपद गायन से हुई सभा की शुरूआत

सभा का आगाज़ राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के ध्रुपद गायन से हुआ। ताल चौताल और राग "यमन" में निबद्ध  à¤¬à¤‚दिश के बोल थे "चरनन सुख चिरंजीव"। यह वही ध्रुपद रचना है, जिसे गान मनीषी तानसेन ने रीवा महाराज रामचंद्र के दरबार में गाया था। यह प्रस्तुति विश्वविद्यालय की आचार्य सुश्री रंजना टोंणपे के निर्देशन में हुई।

  

Share This News :