Home > राज्यो से ,
1 करोड़ का सोने सहित दो युवक पकड़े

ग्वालियर की जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म नंबर 2 से दो बैग में दो किलो सोने के आभूषणों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों से पुलिस ने एक करोड़ कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए है। पुलिस स्क्वॉड ने दोनों युवकों को शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने से पहले ही पकड़ा और निगरानी में लेकर जीआरपी व आरपीएफ के अफसर पूछताछ कर रहे है। फिलहाल दोनों पकड़े गए युवक सोने के आभूषणों के बारे में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सकते हैं।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर रेलवे सुरक्षा बल ने मुखबिर की निशानदेही पर दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस चढ़ने से पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर खडे़ दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपए कीमत के दो किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किये हैं। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अभिजीत माइती और उसका कर्मचारी बांकेश निवासी दिल्ली करोलबाग के रहने वाले बताए । युवकों का कहना है कि वह सोने के आभूषण बनाकर उन्हें छोटे शहरों में बेचकर मार्केटिंग करते हैं। वह एक दिन पहले ही ग्वालियर आए थे और यहां से अपने आभूषण के आर्डर लेकर वापस दिल्ली जा रहे थे। आभूषणों के संबंध में दोनों ही युवक अभी तक कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इसलिए आरपीएफ ने मामले को शासकीय रेलवे पुलिस को सौंपते हुए जीएसटी विभाग को सूचित कर दिया है। गुरुवार को जीएसटी के अधिकारी स्टेशन पहुंचे और उन्होंने इस मामले में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। इस मामले में अब उन पर नियमानुसार मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मुखबिर से सूचना मिली थी

जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि गुरुवार की रात आरपीएफ जीआरपी के जवान जब स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गश्त कर रहे थे , तभी सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग का बड़ा बैग लेकर मुंह पर मास्क लगाकर सोने के आभूषण के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर से दिल्ली जाने के लिए पहुंचने वाले हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर स्क्वॉड ने पुराने आरोबी पुल के पास जवानों को तैनात कर दोनों युवकों पर नजर रखना शुरु कर दिया।

Share This News :