Home > अपना शहर ,
आदतन अपराधी सोनू पर लगी रासुका

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवराज वर्मा ने एक आदतन अपराधी को रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत तीन माह के लिये जेल में निरूद्ध रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने रासुका के तहत यह कार्रवाई आदतन अपराधी सोनू पाल पुत्र कल्याण सिंह पाल निवासी फूटी बैरिक सुतारपुरा थाना क्षेत्र मुरार के खिलाफ की है।

      राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा-3(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रभारी जिला दण्डाधिकारी श्री शिवराज वर्मा ने उक्त आशय का आदेश जारी किया है।

Share This News :