Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
57 साल बाद ग्वालियर नगर निगम पर भाजपा का राज खत्म, कांग्रेस महापौर ने ली शपथ

बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर में महापौर पद को लेकर 57 साल का इतिहास बदल गया है। आज (सोमवार) से ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस नगर सरकार में राज करेगी। कांग्रेस की नवनिर्वाचित महापौर शोभा सतीश सिकरवार ने शपथ ले ली है।

महापौर की शपथ समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के साथ-साथ ग्वालियर के अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हुए। इसके साथ ही बीजेपी को दिये गये आमंत्रण में पार्टी की तरफ से सिर्फ जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी मौजूद रहे। 57 साल से ग्वालियर में महापौर पद पर भाजपा का राज था लेकिन अब महापौर के रूप में ग्वालियर को कांग्रेस का चेहरा मिला है।

शपथ ग्रहण समारोह में सभी 66 वार्ड के पार्षदों ने 11-11 पार्षदों के समूह में शपथ ली। जिसके बाद 5 अगस्त को परिषद का पहला सम्मेलन होगा जो पार्षद शपथ ले चुके होंगे वही वोट डालेंगे। इसलिए शपथ समारोह में सभी 66 वार्ड के पार्षद शामिल हुए। महापौर के रूप में शपथ लेने के बाद शोभा सतीश सिकरवार ने मीडिया से बातचीत की।

Share This News :