Home > अपना शहर ,
सीआरपीएफ के बहादुर जवान को प्रभारी कलेक्टर ने सौंपा चार लाख का चैक

नक्सलियों से साहसपूर्वक लड़ते हुए श्री मनोज सिंह गंभीर रूप से हुए थे घायल 

नक्सलियों से साहस पूर्वक लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान श्री मनोज सिंह को प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने बुधवार को 4 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चैक सौंपा। यह सम्मान राशि मुख्यमंत्री कारगिल सहायता कोष से और जिला सैनिक काल्याण कार्यालय के माध्यम से मुहैया कराई गई है। श्री मनोज सिंह अभिनंदन वाटिका, पिण्टो पार्क के समीप कक्का विहार कॉलोनी निवासी हैं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कैप्टन श्री ए के एस पलवार ने बताया कि 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनाती के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले के ग्राम टहकवाडा के समीप 11 मार्च 2014 को नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टुकड़ी पर हमला किया गया था। इस हमले में श्री मनोज सिंह साहस के साथ नक्सलियों का मुकाबला करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे। श्री मनोज सिंह के बाएँ पैर का अंगूठा तथा एक आंख खराब हो गई है।

Share This News :