Home > अपना शहर ,
नगर उदय अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा

प्रथम चरण का अभियान 25 से 28 दिसम्बर तक

शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन एवं लाभ पहुँचाने की कार्रवाई होगी

शासन द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का मूल्यांकन, मलिन बस्ती में निवासरत करने वाले परिवारों को शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर अंत्योदय का लाभ पहुँचाने तथा विगत वर्षों में किए गए कार्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश की भाँति ग्वालियर जिले में भी नगर उदय अभियान 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक चलाया जायेगा। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर, द्वितीय चरण में 03 जनवरी से 15 जनवरी तक तथा तृतीय चरण में 20 जनवरी से 05 फरवरी तक आयोजित होगा। अभियान के तहत सभी नगरीय क्षेत्रों में प्रात: 8 बजे से अधिकारियों का दल वार्ड में पैदल भ्रमण करेगा तथा सायं 6 बजे प्रतिदिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

      प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने नगर उदय अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि नगर उदय अभियान के प्रथम चरण 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक दल द्वारा वार्ड का भ्रमण करके प्राथमिक सर्वे किया जायेगा। वार्ड के प्रमुख स्थान चिन्हित किए जायेंगे। वार्ड में स्थित रहवासी समूह, वेलफेयर सोसायटी, मोहल्ला समिति, व्यापारी समिति के साथ ही जन कल्याण में लगे स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से संपर्क किया जायेगा। वार्ड के तृतीय चरण के सर्वे उपरांत वार्ड सभा का आयोजन किया जायेगा। नगर उदय अभियान की अवधि में पेंटिंग प्रतियोगिता, नगर विकास रथ, नगर उदय अभियान के गीत का गायन तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित पुस्तक एवं प्रचार साहित्य का वितरण किया जायेगा।

 

      नगर उदय अभियान के द्वितीय चरण में 03 जनवरी से 15 जनवरी तक नगर के  वार्डों में गठित दल के माध्यम से वार्डों की अधोसंरचना विकास तथा हितग्राहीमूलक कार्यक्रम की मैदानी स्थिति की जानकारी दी जायेगी। केन्द्र तथा राज्य के योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जायेगी। विभिन्न विभागों के हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों का चिन्हांकन कर रोजगार को बढ़ावा देने के लिये कार्ययोजना तैयार की जायेगी। वार्ड में निवासरत निराश्रित एवं अनाथ की पहचान भी दल द्वारा की जायेगी। अभियान के दौरान मौसमी बीमारियों के बचाव के लिये भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

      इसके साथ ही वार्ड में स्थित बीपीएल समूह मलिन बस्तियों, रहवासी समूहों के प्रतिनिधियों से चर्चा की जायेगी। वार्ड के किसी प्रमुख स्थान पर सायंकाल बैठक भी आयोजित की जायेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनायें मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला कल्याण पद पर विक्रय करने वालों के कल्याणनार्थ योजना हाथठेला, साइकिल रिक्शा, शिल्पी कल्याण योजना के वार्ड में स्थित हितग्राहियों की पहचान करके अभियान के दौरान उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस दौरान खुले में शौच से मुक्त नगर बनाने के उद्देश्य से व्यपक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही रहवासियों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।

      नगर उदय अभियान के तहत विभागीय योजनाओं का सत्यापन भी किया जायेगा। जिन योजनाओं का सत्यापन किया जायेगा, उनमें खाद्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, श्रम विभाग के साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं का सत्यापन भी किया जायेगा।

नगर उदय अभियान का तृतीय व अंतिम चरण 03 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित होगा। इसके दौरान विभिन्न योजनाओं में चिन्हित हितग्राहियों को योजना का लाभ कार्यक्रम आयोजित कर दिया जायेगा। इसके साथ ही अधोसंरचना विकास कार्यों का चिन्हांकन किया जायेगा। अभियान के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं मांग पत्रों को कम्प्यूटर में दर्ज कर संबंधित विभाग को एक सप्ताह में कार्रवाई हेतु प्रेषित किए जायेंगे। संबंधित विभाग की गई कार्रवाई से अवगत भी करायेगा।

 

Share This News :