Home > अपना शहर ,
एकीकृत बाल विकास परियोजना क्रं.5 के सहायिका एवं कार्यकर्ता की अनंतिम सूची जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रं.5 में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका पद पर प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत मैरिट सूची के आधार पर खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची आवेदकों द्वारा आवेदन के साथ प्रस्तुत अंकसूची, प्रमाण-पत्रों के आधार पर तैयार की गई है। सूची कलेक्टर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं परियोजना कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है।

      परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रं.5 से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो 24 दिसम्बर तक परियोजना अधिकारी कार्यालय गोरखी में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है। अनंतिम सूची के अनुसार चयनित आवेदिकाओं में वार्ड कं.49 में श्रीमती कल्पना राठौर पत्नी श्री राजकुमार राठौर एवं वार्ड क्रं.54 कु. साधना राठौर पिता श्री चंद्रप्रताप सिंह राठौर का चयन कार्यकर्ता पद के लिये तथा वार्ड क्रं.54 में श्रीमती रश्मि शर्मा पत्नी श्री सतीश शर्मा का चयन सहायिका के पद के लिये किया गया है।

Share This News :