Home > अपना शहर ,
विशेष बच्चों के समावेशित शिक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रोशनी रामकृष्ण आश्रम ग्वालियर में प्रशिक्षण की कड़ी के अंतर्गत मुख्यधारा के स्कूलों के शिक्षकों के लिये विशेष बच्चों के समावेशित शिक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

      निदेशिका रोशनी रामकृष्ण मिशन आश्रम श्रीमती मंजुला पाटनकर ने रोशनी रामकृष्ण मिशन आश्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। इसके लिये हम समय-समय में मुख्यधारा स्कूलों के शिक्षकों के लिये कार्यशाला करते रहते हैं। आशा करते हैं कि अपने स्कूलों में वह बच्चे जिन्हें विशेष आवश्यकतायें हैं उन्हें जल्द से जल्द पहचान कर उनके अनुसार सुविधायें दें1 शीघ्र हस्तक्षेत्र से जितनी कम आयु में बच्चे पुनर्वास के लिये रोशनी पहुँचें, उनमें ज्यादा विकास होकर मुख्यधारा स्कूलों में जा सकेंगे।

      मुख्य अतिथि श्रीमती राजेश्वरी सावंत ने कहा कि सरकार की ओर से मैंने सीबीएसई स्कूलों के लिये कार्यशाला में भाग लिया था, उसका एक सरक्यूलर जारी किया है। प्रत्येक सीबीएसई स्कूल के लिये उसमें कहा गया है कि समेकित शिक्षा हो दुनिया में अब जागरूकता हो रही है कि जिन बच्चों को स्पेशिफिक लर्निंग डिफीकल्टी होती है, जैसे डिसलेक्सिया और लेंगुएज डिसऑर्डर उन्हें अपने स्कूलों में मदद व सहयोग मिलना चाहिए। विभिन्न विकलांगता वाले बच्चे भी मुख्यधारा स्कूलों से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये शिक्षकों को अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है।

      कार्यशाला की मुख्य वक्ता श्रीमती प्रीति कपूर ने कहा कि स्कूलों में विशेष बच्चों के साथ कक्षा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। आधुनिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग बच्चों की शिक्षा के लिये किया जाना चाहिए। शिक्षा का प्रोग्राम ऐसे बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए।

      कार्यक्रम में थैरेपिस्ट श्रीमती दीपा छजवानी ने बच्चों के लिखने में आने वाली कठिनाईयों के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उनके लिये की जाने वाली प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया। कार्यशाला में ग्वालियर-गुना के लगभग 20 स्कूलों के 48 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया।

      कार्यशाला के अंत में स्वामी तेजोमयानन्द द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Share This News :