Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बागियों को बाहर का रास्ता, भाजपा ने 250 को पार्टी से निकाला

प्रदेश में 250 से ज्यादा बागी नेता और उनके समर्थकों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। भाजपा के लिए मेयर पद के तीन बागी परेशानी का सबब बन गए है। कटनी में बागी होकर चुनाव लड़ रही प्रीति संजीव सूरी को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। यहां भाजपा ने ज्योति दीक्षित को टिकट दिया है। ​​​​​​

रतलाम में पार्टी का सिरदर्द बन चुके बागी अरूण राव को शोकॉज नोटिस दिया है। यहां प्रहलाद पटेल उम्मीदवार हैं। ये टिकट विधायक चैतन्य कश्यप की पसंद का है। छिंदवाड़ा में पार्टी ने असिस्टेंट कमिश्नर रहे अनंत धुर्वे को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जितेंद्र शाह तगड़े दावेदार थे। प्रमुख नेताओं की मनुहार के बाद शाह पीछे हट गए है। हालांकि शाह चुनाव प्रचार में खुलकर साथ नहीं दे रहे है।

भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी बाहर

भोपाल में 24 बागियों को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इनमें निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विलास घाडगे शामिल है। वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कृष्णा घाडगे के चाचा है। बताया जा रहा है कि घाडगे को वार्ड 34 से टिकट दिलाने के लिए सिंधिया ने पैरवी की थी। वैसे घाडगे भाजपा में काफी समय से है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के भी समर्थक रहे हैं। पार्टी ने चुनाव लड़ने वाले और कांग्रेस प्रत्याशी का साथ देने वाले निलंबित किए है।

इनको छह साल के लिए निष्कासित किया

बेनी प्रसाद मीना, हरीश कुमार, कन्हैयालाल असनानी, संतोष यादव, राहुल सिंह गुर्जर, विनोद चौरसिया, साधना प्रदीप जैन, संदल मियां, संजय यादव, नंदा परिहार, सरिता कुशवाह, शशि सोनी, मोहन कुशवाह, सतीश विश्वकर्मा, रेखा परिहार, शिखा गोहल, गीतांजलि गजभिये, नेहा राय, इंदल कुमार बिंद, हीरालाल सोलंकी, जयपाल, राकेश सिंह राकां और चंद्रभान तिवारी।

Share This News :