Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व मंत्री पवैया को झटका , वार्ड-07 का बदला प्रत्याशी -मंत्री समर्थक को मिला टिकिट

ग्वालियर में वार्ड-07 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी ममता भदौरिया ने 5 दिन प्रचार कर लिया। वार्ड में वाहन रैली निकाल दी, करीब दो लाख रुपए की चुनाव सामग्री छपवा ली। उसके बाद उनको पता लगता है कि उनका टिकट वापस ले लिया गया है। उनके बदले ऊर्जा मंत्री के करीबी वंदना आशीष तोमर को भाजपा ने वार्ड-7 से प्रत्याशी बनाया है। अचानक टिकट वितरण के पांच दिन बाद यह फरमान क्षेत्र के लोगों को गले नहीं उतर रहा। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी की है। लोगों का आरोप है कि नया घोषित प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का खास है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के दबाव के चलते यह बदलाव हुआ है।ममता भदौरिया को पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया समर्थक माना जाता है |

Share This News :