सुमन होंगी महापौर प्रत्याशी, सिंधिया पर भारी पड़े तोमर
ग्वालियर में भाजपा की ओर से महापौर प्रत्याशी कौन होगा यह साफ हो गया है। करीब 10 दिन में ग्वालियर से लेकर दिल्ली तक संगठन की एक दर्जन बैठकें और माथापच्ची के बाद यह नाम सामने आया है। ग्वालियर से सुमन शर्मा को महापौर के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इस नाम के साथ ही सिंधिया पर भाजपा के दिग्गज नरेन्द्र सिंह तोमर भारी पड़े हैं। ब्राहम्ण प्रत्याशी होने की चाल भी नरेन्द्र सिंह तोमर ने ही चली थी। जिसके बाद यह नाम यह हुआ हैं।अंचल में टाइगर पर बॉस भारी पड़े है| भाजपा में यह नाम तय करने में 10 दिन से ज्यादा समय लग गया है। इसकी वजह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर में वर्चस्व की लड़ाई थी। दोनों के बीच शीत युद्ध चल रहा है। दोनों अपने-अपने दावेदारों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। यही कारण है कि दो दिन पहले तीन फाइनल नामों की लिस्ट लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे थे और यहां केन्द्रीय नेतृत्व के सामने पूरे मामले को रखा है। जिसके बाद वहां से लौटकर महापौर प्रत्याशी की घोषणा हुई है।