Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
BJP कल करेगी महापौर प्रत्याशियों का ऐलान; चारों महानगरों में फंसा पेंच; सिंधिया के आते ही बैठक से निकले तोमर

मध्यप्रदेश में बीजेपी में महापौर प्रत्याशियों को लेकर माथापच्ची जारी है। भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर विचार मंथन हो रहा है। लेकिन इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में पेंच फंस गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बैठक में शामिल होने मुंबई से भोपाल पहुंचे है। सिंधिया पहले वर्चुअली बैठक में जुड़े थे। लेकिन चारों महानगर में नामों पर पेंच फंसने के बाद रात 8:30 बजे की फ्लाइट से मुंबई से भोपाल पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि अब इन चुनाव का फैसला दिल्ली जा सकता है। इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैठक में पहुंचते ही नरेन्द्र सिंह तोमर बैठक से निकल गए। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा घमासान ग्वालियर में मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर मचा है।

BJP कल जारी करेगी महापौर प्रत्याशियों की सूची

बैठक के बाद कविता पाटीदार ने बताया कि बैठक में घोषणा पत्र पर बात हुई। इसके प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही प्रचार-प्रसार की रणनीति भी बनाई गई। बैठक में महापौर के नामों पर भी लंबा मंथन हुआ। बैठक में ये तय किया गया कि महापौर प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी की जाएगी। बता दे कि भोपाल में प्रदेश बीजेपी ऑफिस में बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कविता पाटीदार भूपेंद्र सिंह नरोत्तम मिश्रा, राकेश सिंह बैठक में मौजूद रहे।

Share This News :