Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पंचायत चुनाव में आमने-सामने IPS-IRS अफसरों की पत्नियां, एक रह चुकी विधायक

मध्य प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव में आम ही नहीं, खास लोग भी अपनी किस्मत आजमाने से पीछे नहीं हट रहे. सूबे में गुना जिले में जिला पंचायत सदस्य  पद के लिए अब आईपीएस और आईआरएस अफसरों की पत्नियां भी दम भर रही हैं.  जिले के मधूसदनगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-18 से दो महिलाएं एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रही हैं. जिला पंचायत सदस्य के लिए ममता मीना बनाम प्रियंका मीना का चुनाव बेहद रोचक होने की संभावना है. दरअसल, ममता मीना पूर्व IPS अधिकारी रघुवीर सिंह मीना की पत्नी हैं जो कि पहले विधायक भी रह चुकी हैं. वहीं, मौजूदा समय में जिला पंचायत प्रत्याशी ममतामीना भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं.उम्मीदवार ममता अपने IPS रहे पति रघुवीर सिंह मीना को अध्यक्ष बनाने के लिए सहयोगी के तौर पर सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं. इस महिला उम्मीदवार के सामने प्रियंका मीना हैं. उम्मीदवार प्रियंका के पति प्रद्युमन सिंह मीना भी IRS अफसर हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं. प्रियंका मीना जनता के बीच संपर्क करने में जुटी हुई हैं. बता दें कि शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जनता के बीच खासी लोकप्रिय भी हैं.

Share This News :