Home > राज्यो से ,
कांग्रेस के नेशनल प्लान में प्रियंका की एंट्री:2024 के लिए टास्क फोर्स बनाई, पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप में G-21 गुट के दो नेताओं को जगह

कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। साथ ही 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) भी बनाई है।

कांग्रेस की PAC में सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनन्द शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मजबूत करना मकसद
सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा में कई बड़ें चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को शामिल किया गया है।कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए उदयपुर में चिंतन शिविर बुलाया था। इस शिविर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक बदलाव की बात कही थी। साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स के गठन का ऐलान भी किया था।G 21 गुट के 2 नेता भी शामिल
खास बात यह है कि कांग्रेस ने अपने नेशनल प्लान में प्रियंका गांधी के साथ G 21 गुट के दो नेताओं गुलाम नबी आजाद और शशि थरूर को भी शामिल किया है।

Share This News :