Home > राज्यो से ,
बिजली गुल, इंजीनियर समेत 3 सस्पेंड, 1 बर्खास्त
उत्तर प्रदेश में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान अचानक विधानसभा में बिजली गुल हो गई. इसका खामियाजा बिजली विभाग के 4 अधिकारियों को भुगतना पड़ा. तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया तो वहीं एक को बर्खास्त कर दिया गया.सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन संजय पासवान, उपखंड अधिकारी पुष्पेश गिरी और अवर अभियंता अमर राज शामिल हैं. वहीं, उपकेंद्र परिचालक दीपक शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं.