Home > राज्यो से ,
भड़की दुल्हन ने लौटा दी बारात ,जाने क्यों

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर 'बाला' फिल्म जैसी कहानी उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आई है.   इस रियल लाइफ स्टोरी में जयमाला के बाद दुल्हन को पता चलता है कि दूल्हे के बाल नकली हैं.  इसके बाद लड़की शादी करने से साफ इनकार देती है. फिर विवाह समारोह में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो जाता है. मामला उन्नाव जिला स्थित सफीपुर कोतवाली इलाके के एक गांव का है. यहां रहने वाले एक परिवार की बेटी अक्षरा (बदला हुआ नाम) का रिश्ता कानपुर के राहुल (बदला हुआ नाम)  से तय हुआ था. दोनों परिवारों के बीच शादी की तिथि 20 मई तय हुई.  इसके बाद गांव में तय कार्यक्रम स्थल पर दूल्हे समेत लड़का पक्ष के लोग पहुंच गए. लड़कीवालों ने उनका खूब स्वागत-सत्कार किया. इसके बाद धूमधाम से बारात निकाली गई. लड़की पक्ष की तरफ से दूल्हे का हंसी खुशी द्वाराचार किया गया. दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंचा. थोड़ी देर में सखियों के साथ सजी-संवरी दुल्हन भी स्टेज पर आई.इसके बाद विवाह स्थल पर जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ. इसके लिए गोल-गोल चक्कर लगाकर घूमने वाली स्टेज मंगाई गई थी. यहां दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को फूलों  का हार पहनाया. इसके बाद उसी स्टेज की सीढ़ियों से उतरते समय दूल्हे को अचानक चक्कर आ गए. वह बेहोश होकर गिर गया. वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उसे संभाल और जमीन पर लेटा दिया.   दुल्हन के भाइयों ने दूल्हे के चेहरे पर पानी के छींटे मारने लगे और दूल्हे के सिर हाथ फेरने लगे, तभी उसका हेयरविग (नकली बाल) निकलकर गिर गया. यह देख वहां मौजूद सभी लोग भौचक्के रह गए.   दुल्हन ने भी जब अपने होने वाले पति को गंजा देखा तो वह भी बुरी तरह बिफर गई. उसने लड़का पक्ष पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए धोखा देने का आरोप लगाया और शादी और शादी सात फेरे लेने से मना कर दिया. कुछ लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह किसी भी सूरत में अपनी अधूरी शादी पूरी करने के लिए राजी नहीं हुई. इसके बाद लड़की पक्ष ने धोखे की बात कहते हुए दूल्हे समेत उसके पिता बंधक बना लिया. इसके बाद हुए समझौते में लड़के पक्ष ने शादी समारोह में खर्च हुए लड़कीवालों के सारे पैसे चुकाने की बात स्वीकार की. 5 लाख 60 हजार रुपए वसूलने के बाद लड़की  के परिजन माने और दूल्हे के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया गया और फिर बारात बिना दुल्हन के लौट गई. 

Share This News :