Home > राज्यो से ,
सिंधिया के बुढ़ापे पर क्या बोले दिग्विजय
युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पहली बार खुले मंच से खुद के बुढ़ापे की तरफ जाने की बात कह डाली। अशोकनगर के तुलसी पार्क परिसर में 42.23 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मैं भी अब बुढ़ापे की तरफ जा रहा हूं। अब 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही। फिर भी पूरी क्षमता के मुताबिक परिश्रम करने से पीछे नहीं हटता।
सिंधिया के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ज्योतिरादित्यजी आप 52 साल में बुढ़ापा महसूस कर रहे हैं। मैं और कमलनाथजी 75 साल में भी बुढ़ापा महसूस नहीं करते।