Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इसीलिए हार जाती है कांग्रेस...कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से आखिर क्यों कही यह बात

हमारी पार्टी के नेता वार्ड तक का चुनाव हार जाते हैं। इसके बाजवूद बड़ी-बड़ी मालाएं लेकर आते हैं। जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। यह बड़े जिंदबाद के नारे नहीं चाहिए। उन्होंने कहाकि इसी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ता है। हम चाहेंगे कि हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत हो जाएं, फिर कांग्रेस को कोई रोक नहीं पाएगा। यह बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कही। वह भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

हमें कड़ी मेहनत करनी होगी
कमलनाथ सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आईना भी दिखाया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहाकि पहले हम कहते थे कि यह गांव कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। अब एक घर भी नहीं है, जिसके कांग्रेस से जुड़े होने का दावा किया जा सके। कमलनाथ ने कहाकि इसे बदलने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहाकि जो कुछ हो रहा है, सभी के सामने हो रहा है। हमें इसे स्वीकार करना होगा और सीखना होगा। कमलनाथ ने कहाकि वो लोग कहते हैं कि देश में कांग्रेस नहीं है, लेकिन मैं कहूंगा कि देश में कहीं भी चले जाओ पूजास्थल, गमले और कार्यकर्ता, यह तीन चीजें तो मिलेंगी ही। 

भाजपा, नहीं भाजपा के संगठन से डर
इस दौरान कमलनाथ ने कहाकि हमें भाजपा नहीं हराएगी, हमें भाजपा का संगठन हराएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहाकि 2019 से पहले मोदी किसान, रुपए की गिरावट और गैस के दाम की बात किया करते थे। लेकिन अब वो इस बारे में बात नहीं करते। उन्होंने कहाकि लोग भी यह बात समझ चुके हैं। कमलनाथ ने कहाकि जब तक आप भाजपा को झटका नहीं देंगे, तब तक कुछ भी नहीं बदलेगा।

Share This News :