Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम शिवराज सिंह की दो टूक जिसमें दम हो वह फील्ड में रहे,ऐसा किसके लिए कहा

मध्य प्रदेश में शिकारियों-पुलिस की मुठभेड़ की घटना के बाद भी आईजी के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह वीडियो कांफ्रेंस कर मैदानी पुलिस अफसरों को चेतावनी दी। कहा जिसमें दम हो वह फील्ड में रहें। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह डीजीपी सुधीर सक्सेना के साथ मैदानी पुलिस अधिकारियों एसपी, डीआईजी, आईजी और संभाग आयुक्त-जिला कलेक्टरों की कानून व्यवस्था पर समीक्षा की। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि उन्हें शिकारी, गोकशी, जुआ-सट्टा, ड्रग्स और अ‌वैध शराब बेचने वालों को मध्य प्रदेश से खत्म करना है। उनका संकल्प है कि मध्य प्रदेश में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

फील्ड में जो चल सके वही अफसर चाहिए
सीएम चौहान ने सभी अधिकारियों को कहा कि फील्ड में उन्हें केवल वही अफसर चाहिए जो  चल सकें। इस संबंध में बैठक में मौजूद डीजीपी सुधीर सक्सेना को भी उन्होंने कहा कि वे एकबार सभी मैदानी अफसरों से चर्चा कर लें। जिनमें दम हो वही फील्ड में रहें। उन्हें अपराधियों पर कार्रवाई चाहिए। अपराधियों को नेस्तनाबूत करना है। साथ ही करप्शन में भी जीरो टॉलरेंस चाहिए। एक्शन में कोई देरी नहीं होना चाहिए। चौहान ने ग्वालियर आईजी को हटाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी वे घटनास्थल पर नहीं गए। ऐसे में वे कोई मुरब्बत नहीं बरतेंगे। घटना में तुरंत घटनास्थल पर जाना होगा और यह कोशिश होना चाहिए कि अपराध नहीं हों।

Share This News :