Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP में इतने रुपए यूनिट महंगी होगी बिजली

विदेशी कोयले के यूज से बिजली और महंगी होगी। पावर प्लांट में 10% विदेशी कोयला मिलाने की परमिशन से उपभोक्ताओं की जेब कटना तय है। 8 गुना महंगे विदेशी कोयले के इस्तेमाल से प्रति यूनिट बिजली उत्पादन की लागत लगभग 75 पैसे तक बढ़ जाएगी। इसमें ट्रांसमिशन लॉस और वितरण कंपनियों का लॉस भी जोड़ लें तो घरों तक पहुंचने वाली बिजली का रेट 1 रुपए महंगा हो जाएगा।

प्रदेश की वितरण कंपनियों की ओर से मप्र नियामक आयोग में जो अनुमानित याचिका दायर की गई थी, उसमें पावर प्लांट्स में 100% देसी कोयला इस्तेमाल करने का जिक्र था। देसी कोयला दो से ढाई रुपए प्रति किलो की दर पर पड़ता है, जबकि विदेशी कोयला 16 रुपए प्रति किलो की दर से पड़ता है। कीमतों में 8 गुना अंतर होने का सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इसकी भरपाई वितरण कंपनियां बाद में ट्रू-अप याचिका के जरिए से करेंगी। यानी इसकी भरपाई बिजली की दर बढ़ाकर होगी।

महंगी बिजली पर ऊर्जा मंत्री बोले- पहले टेंडर हो जाए

विदेशी कोयला खरीदने पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कोयला खरीद रहे हैं। उसके लिए टेंडर किए जा रहे हैं। 7.50 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेंगे। हर राज्य को यह लेना है, क्योंकि कोयले की जरूरत है। बिजली के रेट बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले व्यवस्थित टेंडर होकर उसके रेट स्वीकृत हो जाएं, फिर क्या असर होगा, इसे देखकर ही टिप्पणी कर पाएंगे।

Share This News :