Home > राज्यो से ,
जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी ने किया अनोखा काम, गीता के 700 श्लोकों का कर दिया अनुवाद

शीना बोरा हत्या मामले की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने जेल में बंद रहने के दौरान एक अनोखा काम किया है। उन्होंने भगवद गीता के 700 श्लोकों का अंग्रेजी में अनुवाद कर दिया है। अब वे इसे प्रकाशित करवाना चाहती हैं।

इंद्राणी ने आज निचली अदालत में कहा कि मैंने भगवद गीता के 700 श्लोकों का संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद किया है और मैं इसे प्रकाशित करवाना चाहती हूं। न्यायाधीश एचएस महाजन ने उन्हें कल इस बाबत आवेदन दाखिल करने को कहा।

उन्होंने कहा कि वह अनुवाद की बिक्री से होने वाली आय का आधा हिस्सा इस्कॉन को दान करेंगी और बाकी राशि भायखला जेल की ‘परित्यक्त’ महिलाओं को दे देंगी।

इससे पहले इंद्राणी के साथ गिरफ्तार किये गये पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी ने सीबीआई अदालत से आग्रह किया था कि उन्हें जेल में लैपटॉप का इस्तेमाल करने दिया जाए, ताकि वह अपनी जीवनी लिख सकें।

Share This News :